Friday 25 December 2020

कहो! यह युद्ध कैंसा है?

कहो! यह युद्ध कैंसा है?
जो स्वयँ से ही है अपरिचित,
अहो! यह बुद्ध कैंसा है?
कहो! यह युद्ध कैंसा है?

ऋषियों, मुनियों, मनीषियों के भारत में,
यह ज्ञान प्रवाह अवरुद्ध कैंसा है?
प्रश्नोत्तर में लीन परंपरा का भारत 
आज स्वयँ के ही विरुद्ध कैंसा है?
कहो! यह युद्ध कैंसा है?

जिस भूमि पर सभ्यता का हुआ आरंभ,
वँहा असभ्य आज प्रबुद्ध कैंसा है?
नीति, धर्म, सत्य के मूल्यों का भारत,
आज अधर्म, अनीति, असत से अशुद्ध कैंसा है?
कहो! यह युद्ध कैंसा है?

हे सनातन अब जाग तू,
शास्त्रार्थ से मत भाग तू,

रंच रूद्र के नव राग तू,
न स्वयँ का कर त्याग तू,
है समय ये कौटिल्य का,
कर शस्त्र से अनुराग तू,
न हो पहचान जिसे शत्रु की,
यह आर्यावर्त में आज चन्द्रगुप्त कैंसा है?

कहो यह युद्ध कैंसा है?
जो स्वयँ से ही है अपरिचित,
अहो! यह बुद्ध कैंसा है?
कहो! यह युद्ध कैंसा है?


विजय गौड़ 
दिसम्बर २५, २०२० 







No comments:

Post a Comment